फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: 25 हजार के इनामी वाहन लुटेरे को मुठभेड़ में लगी गोली, आठ लूट के मामले समेत 20 केस हैं दर्ज

Mon, 27 Sep 2021 10:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस को जब सूचना मिली की चार बदमाश लूट की फिराक में निकले हैं तो बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान की टीम ने चेरी काउंटी के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार रात टेंपो सवार चार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि तीन बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश शातिर वाहन लुटेरा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कुल 20 केस दर्ज है, इनमें आठ लूट के मामले हैं।

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार रात लगभग 9 बजे 4 बदमाश टेंपो में सवार होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वाहन लूट की फिराक में थे। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान की टीम ने चेरी काउंटी के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

टेंपो से भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें टैंपो से उतर कर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसके 3 साथी भागने में कामयाब हो गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान बुलंदशहर के चांदोक गांव निवासी मुकेश और राजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर वाहन लुटेरा है। आरोपी के पास से तमंचा और मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपी से उसके फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें