फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की मासूम की हत्या की साजिश रचने में दादी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल की मासूम की हत्या की साजिश रचने में दादी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। तीन साल की मासूम की बेरहमी से हत्या करने के मामले में कोतवाली फेज-दो पुलिस ने मंगलवार को दादी को भी गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की हत्या की साजिश रचने में दादी की भूमिका थी। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को दादी के प्रेमी हेमंत (55) को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।
नोएडा सेंट्रल के एसीपी प्रथम अब्दुल कादिर ने बताया कि इलाबांस गांव में 28 दिसंबर को निर्माणाधीन मकान में बच्ची का शव मिला था। दादी ने 25 दिसंबर को थाने में बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को खानपुर, बुलंदशहर निवासी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत ने बच्ची की ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी। दादी ने प्रेम प्रसंग व शादी रचाने में मासूम को बाधा मानकर प्रेमी हेमंत से हत्या कराई थी। आरोपी दादी को पुलिस ने कुलेसरा टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें