फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ताल: बैटल ऑफ बैंड्स का ग्रैंड फिनाले आज, सजेगी संगीत की शाम; शारदा विश्वविद्यालय के कैंपस में आयोजन

Sat, 09 Mar 2024 07:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अमर उजाला का बहुप्रतीक्षित अमर उजाला ताल: बैटल ऑफ बैंड्स का ग्रैंड फिनाले शनिवार को होगा। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले इस भव्य आयोजन में विशेष जूूरी द्वारा चुने गए 10 म्यूजिक बैंड्स लाइव परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
ताल-बैटल ऑफ बैंड्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तो फिर हाई वोल्टेज परफॉर्मेंस के लिए रहिए तैयार। आइए और आनंद उठाइए पॉप और क्लासिक रॉक से सजी इस संगीतमय शाम और लाइव परफॉर्मेंस के जादू का। इसके लिए जगह रहेगी ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय। समय रहेगा दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक।

विज्ञापन


अमर उजाला का बहुप्रतीक्षित अमर उजाला ताल: बैटल ऑफ बैंड्स का ग्रैंड फिनाले शनिवार को होगा। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले इस भव्य आयोजन में विशेष जूूरी द्वारा चुने गए 10 म्यूजिक बैंड्स लाइव परफॉर्म करेंगे। जो आईआईटी दिल्ली, डीयू के विभिन्न काॅलेज, एमिटी विवि, गलगोटिया विवि, शारदा विवि समेत दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के प्रमुख काॅलेजों से चुने गए हैं।

काफिला बैंड सहित कई अन्य प्रस्तुतियां भी
लाइव परफॉर्मेंस के साथ ओटीटी, सोशल मीडिया के चर्चित चेहरे भी ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देंगे। काफिला बैंड की भी विशेष प्रस्तुति ग्रैंड फिनाले में रहेगी। इसके अलावा अमर उजाला के 75 साल पूरे होने पर विशेष आर्ट गैलरी भी यहां रहेगी, जिसमें देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं के अलावा आपके प्रिय अखबार की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश रहेगा नि:शुल्क
संगीतमयी शाम में प्रवेश नि:शुल्क है। आगंतुकों की सुविधा के लिए फ्री मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें