फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ खर्च करेगी सरकार : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मंदिर, अटल कैंटीन व बस्ती विकास केंद्र बनेंगे, सड़क-नालियां सुधारी जाएंगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इनमें आरोग्य मंदिर, अटल कैंटीन व बस्ती विकास केंद्र खोले जाएंगे और सड़क-नालियां सुधारी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया बी-ब्लॉक में आयोजित झुग्गी–झोपड़ी स्वाभिमान सभा में ये घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों से झुग्गी-बस्तियों की समस्याओं की अनदेखी की गई। पिछली सरकारें इन बस्तियों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रहीं। शौचालय, पार्क, सड़क, नाली व पक्के मकान नहीं दिए गए। इन सरकारों का नारा था कि गरीब को गरीब रहने दो और उन्हें डराते रहो। पिछली सरकारों ने करोड़ों रुपये लगाकर 50,000 फ्लैट बनाए लेकिन ये गरीबों को नहीं दिए गए जो जर्जर होकर टूट गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं। उन्होंने देशभर में शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, पक्के मकान, मुफ्त राशन और कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं जिनका लाभ करोड़ों गरीबों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की हर झुग्गी का निवासी अब पक्के मकान में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए राशन कार्ड और नई पेंशन फिर से बनेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल से नए राशन कार्ड जारी नहीं किए जा रहे। फिर से नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। गलत लाभार्थियों के कार्ड रद्द होंगे और वास्तविक जरूरतमंदों को नए कार्ड मिलेंगे। इसी तरह बंद पड़ी पेंशन योजनाओं को दोबारा चालू किया जाएगा। राशन कार्ड, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की सारी रुकी प्रक्रियाएं फिर से सक्रिय करेंगे। विकास तभी निरंतर चलेगा जब जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और पार्षद एक दिशा में काम करेंगे। उन्होंने लोगों से 30 नवंबर को वार्ड-65 अशोक विहार से भाजपा प्रत्याशी वीना असीजा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें