फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण का जायजा लेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिंडन एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे फिर नोएडा में निजी अस्पताल के लोकपर्ण के लिए होंगे रवाना
विज्ञापन

सीएम का निर्धारित कार्यक्रम
दोपहर 12:45 : हिंडन एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे
दोपहर 02:50 : हेलिकॉप्टर से नोएडा पहुंचेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/ यमुना सिटी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धनगर आएंगे। वह पहले जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। इसके बाद उनको नोएडा में निजी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मुताबिक वह दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों संग बैठक करेंगे। बुधवार को पूरे दिन एनआईए, यमुना प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सीएम दौरे की तैयारी करने में लगे रहे। एयरपोर्ट पर पहले वह टर्मिनल भवन पर किए गए कार्य का निरीक्षण करेंगे।
करीब दो घंटे एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री नोएडा में सेक्टर-50 स्थित निजी अस्पताल का लोकार्पण करने के लिए दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से नोएडा पहुंचेंगे। वहां सेक्टर-50 में एक निजी अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले 25 अक्तूबर को भी मुख्यमंत्री नोएडा एयरपोर्ट आए थे। इस दौरान निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने तेजी से काम पूरा करने के लिए कहा था। एक महीने बाद वह फिर से बृहस्पतिवार को फिर मुख्यमंत्री नोएडा एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट दुर्गेश का कहना है कि मुख्यमंत्री के जिले में दो कार्यक्रम हैं। वह नोएडा एयरपोर्ट और वहां से अस्पताल का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


पीएम की रैली स्थल देखेंगे योगी
समीक्षा बैठक के बाद योगी टर्मिनल भवन के सामने बने मैदान में होने वाली पीएम की रैली स्थल का जायजा लेंगे। उद्घाटन से पूर्व रैली स्थल की मिट्टी को समतल कर दिया गया है। अब उद्घाटन तिथि आने के बाद यहां पर स्टेज बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सीएम की फ्लीट का हुआ रिहर्सल
पुलिस टीमों ने नोएडा हवाई अड्डे पर सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान हैलीपैड से एनआईए कार्यालय, एनआईए कार्यालय से रैली स्थल और वापस हेलीपैड तक चलने वाली फ्लीट का रिहर्सल किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समीक्षा बैठक के दौरान रखे जाने वाले बिंदुओं की स्टेटस रिपोर्ट तैयार की गई है। सीएम ने पिछले दौरे के दौरान झाड़ियों को हटाने और एयरपोर्ट परिसर में रोड पर के छह गोलचक्करों को हरियाली के साथ सुंदर बनाने का आदेश दिया था। जिसे पूरा करने में कर्मचारी जुटे रहे।

मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर किए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। -
शैलेंद्र भाटिया, नोडल अधिकारी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें