नोएडा शहर में ओला उबर समेत तमाम सेवा प्रदाता ई-कॉमर्स कंपिनियों के काफिले में अब सिर्फ पेट्रोल और डीजल चलित वाहनों को शामिल नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, दो पहिया वाहनों को इसपर छूट दी गई है। यानी ओला रैपिडो और जोमैटो जैसी सेवाओं में हर प्रकार के दो पहिया वाहन यथावत संचालित होते रहेंगे। लेकिन चार और तीन पहिया वाहनों में सिर्फ सीएनजी, ईवी और हाइब्रिड वाहन ही शामिल हो सकेंगे।