फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बार की नई कार्यकारिणी की कोविड काल के दौरान मिली सहायता राशि को उपलब्ध कराने पर मुहर

Thu, 01 Jan 2026 10:33 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सूरजपुर स्थित जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। 
विज्ञापन
नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर स्थित जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। बैठक में कोविड काल के दौरान मिली सहायता राशि को उपलब्ध कराने पर मुहर लगाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी और सचिव शोभाराम चंदीला ने कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तरपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्री उर्फ मुस्कान, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह नागर, सह सचिव प्रशासनिक सिंह राज चौधरी, सांस्कृतिक सचिव सोनम यादव, सह सचिव पुस्तकालय अमित कुमार के साथ बैठक की।

विज्ञापन


मनोज भाटी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले पांच वर्षों में एसोसिएशन के जिन सम्मानित अधिवक्ताओं का स्वर्गवास हो चुका है। किसी कारणवश उनके परिजनों को बार एसोसिएशन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जा सकी है। ऐसे अधिवक्ताओं के परिजन आगामी 20 जनवरी 2026 तक बार क्लर्क के पास आवेदन प्रस्तुत करें। जिससे उन्हें नियमानुसार धनराशि प्रदान की जा सके। सह-सचिव (पुस्तकालय) का पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर अमित कुमार को नियुक्त किया गया है। कोविड काल के दौरान अधिवक्ताओं को वितरित करने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से मिली धनराशि पात्र अधिवक्ताओं को जल्द वितरित की जाएगी। 

वर्तमान में सचिव पद के लिए पांच वर्ष और अध्यक्ष पद के लिए आठ वर्ष के वकालत अनुभव की व्यवस्था को पूर्व निर्धारित 15 वर्ष (सचिव) और 25 वर्ष (अध्यक्ष) करने के संबंध में गुप्त मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात बायलॉज में संशोधन कर प्रस्ताव को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। बार एसोसिएशन प्रांगण में पूर्व में स्थापित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के लिए कांच का फ्रेम बनवाने का निर्णय लिया गया। बिना स्थानीय अधिवक्ता के कोई बाहरी अधिवक्ता मुकदमों में पैरवी नहीं करेगा। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन परिसर में किसी भी अधिवक्ता द्वारा बैनर या पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे। जानकारी मिली थी कि कुछ अधिवक्ता ईस्टर्न पेरिफेरल से आते हैं। अधिवक्ताओं को अपने काम से सूरजपुर आना पड़ता है। उनकी समस्या को देखते हुए टोल प्रबंधन से वार्ता की है। प्रबंधन से मांग की गई है कि अधिवक्ता साथियों से टोल नहीं लिया जाए। अगर मांगे नहीं मानी गई तो दूसरा तरीका निकाला जाएगा। वहीं सचिव शोभाराम चंदीला का कहना है कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण जनवरी के दूसरे सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अधिवक्ताओं से किए वादें समय रहते पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें