दादरी के पी एम श्री स्कूल चिथहेड़ा के छात्र दिव्यांशु ने यंग इनोवेटर्स शोकेस, मुंबई में तीसरा स
- चिटहेरा पीएमश्री स्कूल के छात्र ने स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम से दिखाई प्रतिभा
ग्रेटर नोएडा। संसाधनों की सीमाओं को पीछे छोड़ दादरी के चिटहेरा पीएम श्री स्कूल के छात्र दिव्यांशु ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। कैपजेमिनी टिंकर कोडिंग कार्यक्रम के तहत आयोजित यंग इनोवेटर्स शोकेस के अंतिम चरण में दिव्यांशु ने तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। एसआरएफ फाउंडेश के मोहित ने बताया कि इसका फाइनल मुंबई स्थित कैपजेमिनी कैंपस ऐरोली में आयोजित हुआ। इसमें देश के छह राज्यों से चयनित विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और तकनीकी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें चिटहेरा के दिव्यांशु ने स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर निर्णायकों का ध्यान खींचा।
दिव्यांशु ने कोडिंग और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया।बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि दिव्यांशु की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। ब्यूरो