नूंह/पुन्हाना। बुधवार साम तक जिले में 5256 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिनमें अनाज मंडी नूंह में 1976 मीट्रिक टन, अनाज मंडी पिनगवां में 128 मीट्रिक टन, तावडू में 200 मीट्रिक टन तथा सबसे ज्यादा पुन्हाना में 2952 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
बुधवार तक 1119 मीट्रिक टन गेहूं का उठान एजेंसियों द्वारा किया जा चुका है। जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले में गेहूं की सभी पांच अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य प्रति दिन सरकारी समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत सायं तक 1101 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन व हैफेड एजेंसी द्वारा 48 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।