गोरखपुर। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग के महिला वर्ग की प्रतियोगिता 20 से 24 दिसंबर तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में होनी है। पुरुष वर्ग की दो से सात मार्च तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता होगी। इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला व पुरुष टीमों का चयन बुधवार को कर लिया गया।
डीडीयू के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि महिला टीम में काजल सिंह (डीडीयू) तनु गौड़ (बुद्ध पीजी कॉलेज) माधुरी (राजकीय कॉलेज कुशीनगर) राधा (रामकोमल द्विवेदी कॉलेज) शीतल कुशवाहा (ज्ञानमती उमाशंकर सिंह महाविद्यालय) का चयन हुआ है। इसी तरह पुरुष वर्ग में उदित नारायण, बिक्कू शर्मा, निर्भय कुमार सिंह (डीडीयू) हरीश चंद्र, (एपी पीजी कॉलेज) आलोक नाथ (बाबू लालजी सिंह कॉलेज) रितेश कुमार प्रभात (दिग्विजय नाथ कॉलेज) ऋषि मिश्र (चंद्रिका प्रसाद शुक्ल कॉलेज) का चयन हुआ है।