फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भैसहा बाजार में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्माण रोकने की थी चेतावनी, फिर भी जारी रहा काम
विज्ञापन

जगदीशपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के भैसहा बाजार टोला में बुधवार को एक मकान की छत पर टीन शेड लगाने के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आकर 62 वर्षीय मिस्त्री मोलई निषाद, निवासी भैसहा दर्सनवा टोला की मौके पर ही मौत हो गई। मिस्त्री को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मोलई बुधवार की सुबह मकान मालिक राम प्रताप यादव के निर्माणाधीन भवन पर टीन शेड लगा रहे थे। जैसे ही शेड की पाइप ऊपर से गुजर रही 11 केवी एचटी लाइन से टच हुई, करंट प्रवाहित हो गया और मोलई बुरी तरह झुलस गए। अचानक हादसे के कारण किसी को कोई मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि विद्युत विभाग ने मकान मालिक राम प्रताप यादव को पहले ही निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी थी, क्योंकि मकान के ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरती है। विभाग ने जोखिम बताते हुए काम बंद करने को कहा था लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी रहा। राम प्रताप ने बिजली विभाग को लिखित रूप में दिया था कि निर्माण के दौरान किसी विद्युत दुर्घटना की स्थिति में उसकी पूरी जिम्मेदारी होगी। मोलई दो भाइयों में छोटे थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, विद्युत विभाग ने घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें