फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्ज के बोझ से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव की घटना, ससुराल में रहता था युवक
विज्ञापन


उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव में शनिवार देर रात सागर श्रीवास्तव (32) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। वह राजघाट क्षेत्र के बसंतपुर में अपने ससुराल में रहता था। शनिवार की रात में गांव भाइयों से मिलने आया था।
रामपुर मलौनी गांव निवासी सागर श्रीवास्तव राजघाट के बसंतपुर में एक सोनार की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान एक युवती से उसे प्रेम हो गया और उसने उससे शादी कर ली। उसके दो बच्चे हैं। वह बसंतपुर में अपनी ससुराल में ही रहता था। आमदनी कम होने से कई लोगों से कर्ज ले लिया था। बताया जा रहा है कि कर्ज देने वाले लोग उससे आए दिन रुपये मांगते थे। इससे वह बेहद परेशान रहता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है और गांव पर दो भाई रहते हैं। शनिवार को देर शाम वह गांव रामपुर मलौली आया था और अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा तो फंदे से उसका शव लटक रहा था। परिजनों का शोर पर आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वह परिवार के प्रति जिम्मेदार और मेहनती था लेकिन परिस्थितियां उसे इस हद तक ले गईं कि वह टूट गया। महुआडाबर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें