फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सहरसा-छेहरटा नई अमृत भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहरसा से अपराह्न 3:30 बजे उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी, गोरखपुर होकर लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला कैंट के रास्ते जाएगी
विज्ञापन

गोरखपुर। सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) के बीच गोरखपुर के रास्ते नई अमृत भारत ट्रेन सोमवार से चलेगी। पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में चुनावी जनसभा के दौरान वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन में जनरल और स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

सहरसा-छैहरटा के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल प्रशासन के मुताबिक, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) उद्घाटन स्पेशल (05531) सहरसा से 15 सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे चलेगी। सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, सिहो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर से भोर में 3:10 छूटकर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जं., चंदौसी, मुरादाबाद, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी,अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढंडारी कलां, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर से छूटकर दूसरे दिन देर रात 2.00 बजे छैहरटा पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें