फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन दिन निरस्त रहेगी छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट से चलाई जाएंगी जम्मूतवी जाने वाली चार ट्रेनें
विज्ञापन

गोरखपुर। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते रेल की पटरियां क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रेल प्रशासन ने दो ट्रेनें निरस्त कर दीं हैं और चार ट्रेनों को अंबाला स्टेशन से संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, छपरा से 15, 22 और 29 सितंबर को गोरखपुर के रास्ते चलने वाली 05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) स्पेशल और शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 17 एवं 24 सितंबर को चलने वाली 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा स्पेशल निरस्त रहेगी। इसके अलावा भागलपुर से 18 सितंबर को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और जम्मूतवी से 16 एवं 30 सितंबर को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी की जगह अंबाला कैंट से चलाई जाएगी। जम्मूतवी से 20 सितंबर को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 15 व 29 सितंबर को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी के स्थान पर अंबाला कैंट से चलाई जाएगी। ये ट्रेनें जम्मूतवी से अंबाला कैंट के मध्य निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें