फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लिपकार्ट स्टोर से 7.92 लाख के सामान की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास है फ्लिपकार्ट स्टोर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर के पास स्थित फ्लिपकार्ट के स्टोर से चोरी के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर सात स्मार्टफोन और एक स्मार्ट वॉच की चोरी का आरोप है। इनकी कीमत 7.92 लाख रुपये बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज से घटना का खुलासा हुआ। आरोपी मोहम्मद हसनत स्टोर में पिकर की नौकरी करता था। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी के पास से पांच फोन और एक स्मार्ट वॉच बरामद की है।
विज्ञापन


इंस्टाकार्ट सर्विसेज के अधिकृत प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने प्राथमिकी में बताया था कि 20 अप्रैल को स्टोर मैनेजर ने इंवेंट्री का आडिट किया तो स्टोर से सात स्मार्ट फोन और एक स्मार्टवॉच गायब मिली। इसके बाद स्टोर के सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो पता चला कि हसनत ने इन सामानों की चोरी नौ अप्रैल और 16 अप्रैल को की। इसके बाद वह सुरक्षा जांच से गुजरे बिना ही कंपनी से बाहर निकल गया। अंतिम चोरी के बाद वह स्टोर में काम करने नहीं आया। उसने फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद हसनत मूल रूप से बदायूं के ककराला गांव का रहने वाला है। इस समय रिछपाल गढ़ी में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें