फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने सिपाही पर कार चढ़ाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। खोड़ा तिराहे पर गलत दिशा से आ रही कार को रुकने का इशारा करने पर कार सवार ने सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद कार सवार ने उतरकर सिपाही के साथ मारपीट की। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रविवार रात को हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अजय सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एनटीपीसी में जनरल मैनेजर है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे ट्रैफिक पुलिस का सिपाही अनात्मक खोड़ा तिराहे पर तैनात था। इसी दौरान गलत दिशा से तेजी से कार चलाकर आ रहे एक शख्स को सिपाही ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने सिपाही पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह सिपाही ने दूसरी तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भी सिपाही ने कार चालक को रोक लिया।
इसके बाद अजय सिंघल कार से उतरा और सिपाही के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान की वीडियो भी किसी ने बना लिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार कार चालक सेक्टर-62 के विनायक अपार्टमेंट में रहता है और वह दादरी में एनटीपीसी के जीएम पद पर तैनात है। इस मामले में सिपाही की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 में हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें