फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को दे रहे मुफ्त की छह रेवड़ी, सातवीं मिलेगी जल्द : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की अदालत में पूर्व सीएम ने कहा- जल्द महिलाओं को मिलेंगे एक हजार
विज्ञापन

देश डबल इंजन की सरकार से थक गया है, डबल इंजन का मतलब भ्रष्टाचार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में रविवार को आयोजित जनता की अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार दिल्लीवालों को मुफ्त की छह रेवड़ी दे रही है। जल्द ही सातवीं भी देगी। लोगों को रेवड़ी के पैकेट दिखाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो यह सुविधाएं बंद हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी को मुफ्त बिजली, पानी, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा, शिक्षा और इलाज मिल रहा है। सातवीं रेवड़ी के रूप में जल्द ही महिलाओं को हजार रुपये हर माह देंगे। रेवड़ी बनाने में लगने वाली चीनी, तिल, घी और इलाइची जनता की है। मैं तो केवल हलवाई हूं, जिसने सब कुछ मिलाकर जनता की रेवड़ी जनता को वापस कर दी। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने महंगाई की तो हमने मुफ्त सुविधाएं दीं। एग्जिट पोल बता रहा है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा का डबल इंजन फेल हो रहा है। दिल्ली के चुनाव आने वाले हैं। भाजपा दिल्ली में आकर कहेगी कि डबल इंजन सरकार बना दो। देश डबल इंजन की सरकार से अब थक गया है। डबल इंजन का मतलब भ्रष्टाचार से है।
विज्ञापन


22 राज्यों में दें सुविधाएं
केजरीवाल ने कहा कि मोदी 22 राज्यों में दिल्ली जैसी सुविधाएं देकर दिखाएं। दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के पास है, लेकिन स्थिति बहुत खराब है। दिल्ली में अपराध ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। दिल्ली की हालत 90 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड राज जैसी हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
बस मार्शल ने दी थी सुरक्षा
केजरीवाल ने कहा कि बसों में मार्शलों के नियुक्त होने के बाद महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही थीं। एक मार्शल ने चार साल के बच्चे को किडनैप होने से बचाया था। भाजपा वालों से दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है और कोई दूसरा अच्छे काम कर रहा है, तो कम से कम उसे तो मत रोको। अगर हमने दिल्ली की बसों में सुरक्षा की व्यवस्था की थी, तो इन्हें यह पूरी दिल्ली के अंदर करनी चाहिए थी, लेकिन इन लोगों ने बस मार्शलों को ही हटा दिया। तीन-चार बार मैं खुद एलजी के पास होकर आया हूं। मैंने एलजी साहब के पैर पकड़े और कहा कि इन बस मार्शलों को मत हटाओ। शनिवार को हमारी पूरी कैबिनेट इनके साथ बैठी। कोई मंत्री बन जाए तो उसका अहंकार बहुत बड़ा हो जाता है, लेकिन हमारे मंत्री ने दिल्ली के लोगों के लिए इनके पैर तक पकड़ लिए।
विज्ञापन

जल्द होंगे पूरे काम
केजरीवाल ने कहा कि मैं वापस आ गया हूं। जल्द रुके हुए सारे काम पूरे करवाऊंगा।

जेल में तरह-तरह से यातनाएं देने की कोशिश की गई। अमित शाह को भी इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। अगर 15 दिन तक आपके इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए जाएं तो आपका क्या हाल होगा।गोवा में बेइमानी का एक भी पैसा इस्तेमाल नहीं किया गया। अगर हमने बेइमानी से गोवा का चुनाव लड़ा होता, तो आज मैं आपके बीच यहां खड़ा नहीं होता, बल्कि जिंदगीभर के लिए जेल में रहता। भाजपा से मांग करते हैं कि नवंबर में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ दिल्ली में भी चुनाव करवाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें