फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्राओं ने लहराया परचम, जीते कई पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर मॉडर्न पायथियन गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। सात से नौ नवंबर तक कर्नाटक में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मानवी ने कांस्य पदक, देवाज ने रजत पदक, यश मावी ने कांस्य पदक,यशवी मावी ने रजत पदक, गणिका महाजन ने कांस्य पदक और अंशिका शाक्य ने कांस्य पदक जीता है। खेल विभागाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि स्कूल की छात्राएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्राचार्या मीता भंडुला ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय और पूरे ग्रेटर नोएडा के लिए गर्व का क्षण है। ब्यूरो
विज्ञापन


सृष्टि और आरुष गुप्ता ने जीता स्वर्ण पदक
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के सूरजमल विहार में स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा के तीन खिलाड़ी शामिल हुए। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के स्केटिंग कोच अनुज रावल ने बताया कि प्रतियोगिता में केआर मंगलम स्कूल की छात्रा सृष्टि ने स्वर्ण पदक और एस्टर पब्लिक स्कूल के आरुष गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें