ग्रेटर नोएडा। तिलपता स्थित भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा आठ से 12वीं तक की छात्राओं को संकल्प संस्था ने अखंड ज्योति संस्था के सहयोग से डिजिटल चैंपियन कार्यक्रम के तहत जागरूक किया। संकल्प संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र और महासचिव अमित नागर ने बताया कि छात्रों को डिजिटल माध्यम से विभिन्न साइबर फ्रॉड की पहचान व उनसे बचने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। अखंड ज्योति संस्था प्रमुख दीपा चौधरी ने बताया कि डिजिटल चैंपियनशिप कार्यक्रम के फिशिंग, स्किमिंग, फार्मिंग, की लोगर, कार्ड क्लोनिंग, इन्वेस्टमेंट स्कैम आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
वहीं, प्रभात तारा पब्लिक स्कूल जलपुरा में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महासचिव अनिल भाटी ने बैड टच की जानकारी दी। शिक्षिका अंजली ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा, सहसचिव विजय तंवर, प्रधानाचार्य संतोष कुमार, सोनिया सिंह, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो