फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवरात से भरा बैग महिला से छीना, दो सप्ताह बाद केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। सोने-चांदी के जेवरात और 1.30 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग महिला से एक युवक छीन कर भाग गया। घटना के दो सप्ताह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरी मोहल्ले में यशोदा कुंजल रहती हैं। वह 29 सितंबर को पति रूप सिंह के साथ बैंक गई थी। वहां से नकदी निकालने के बाद वह फल मंडी में खरीदारी करने गई। वहां से सड़क पार करने के दौरान एक युवक उनसे बात करने लग गया और मौका देखकर बैग छीनकर भाग गया। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन जांच के नाम पर दो सप्ताह बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें