फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 09:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

फेज तीन थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि मूलरूप से बिहार निवासी युवती सेक्टर-65 स्थित कंपनी में नौकरी मांगने गई थी। वहां के सुपरवाइजर सोनू ने उसे लौटा दिया। कुछ देर बाद उसने काम पर रखने का झांसा देकर सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल के पास बुलाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी का झांसा देकर एक युवती से ओयो होटल में छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम सेक्टर-63 सहारा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी चिपियाना के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


फेज तीन थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि मूलरूप से बिहार निवासी युवती सेक्टर-65 स्थित कंपनी में नौकरी मांगने गई थी। वहां के सुपरवाइजर सोनू ने उसे लौटा दिया। कुछ देर बाद उसने काम पर रखने का झांसा देकर सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल के पास बुलाया। यहां एक अन्य व्यक्ति से मिलाने की बात कह कर उसे एक ओयो होटल में ले गया। इसके बाद वहां युवती के साथ जबदरस्ती करने की कोशिश की। वहां से किसी तरह से भागी युवती ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को थाने में ले आई। उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें