फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत पुलिस की सुरक्षा में है युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत पुलिस की सुरक्षा में है युवती
विज्ञापन

पुन्हाना। नैवाना गांव से अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण कर उससे जबरन शादी के मामले में पुलिस का कहना है कि युवती पानीपत पुलिस की सुरक्षा में है। वह अपनी मर्जी से गई थी और शादी कर चुकी है। अपने परिजनों से खतरा जताते हुए युवती ने पानीपत पुलिस लाइन में सुरक्षा ले रखी है।
विज्ञापन

बीते रविवार को इस मामले में हिंदू समाज के प्रमुख लोगाें ने पंचायत की थी। आरोपियों को पकड़ने और युवती को बरामद कर परिजनों के हवाले करने के लिए पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में युवती के परिजनों की शिकायत पर 12 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 20 सितंबर को युवती ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है और अब पानीपत पुलिस लाइन सेफ हाउस में पुलिस सुरक्षा ली हुई है। पानीपत पुलिस से संपर्क कर 22 सितंबर को युवती को पुलिस लाइन पानीपत सेफ हाउस से बरामद कर फिरोजपुर झिरका अदालत में इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान कराए गए थे। युवती ने अदालत में अपनी मर्जी से शादी करने और पानीपत में पुलिस सुरक्षा लेने की बात कही है। युवती ने अपने परिजनों से खतरा होने की बात भी अदालत के सामने कही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बयान दर्ज कराने के बाद युवती को फिर से पानीपत पुलिस लाइन छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दायर की है याचिका
पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी शादी के संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में याचिका दायर की है, जिस पर आगामी 14 अक्तूबर को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें