फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Suicide: दिल्ली की युवती ने दफ्तर में फंदा लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 15 Dec 2023 02:16 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने नोएडा में अपने ऑफिस में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर 142 स्थित ग्रोफर्स लैब स्टार्टअप कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 142 थाना क्षेत्र स्थित ग्रोफर्स लैब स्टार्टअप कंपनी के दफ्तर में तानिया 27 ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। तानिया ने जान देने से पहले अपने दोस्तों को कॉल भी की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शॉप पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर 142 थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी निवासी तानिया करीब 5 वर्ष से स्टार्टअप कंपनी में काम करती थी। बृहस्पतिवार रात तानिया और उसके सहकर्मी दफ्तर बंदकर रोजाना की तरह घर चले गए थे।

पुलिस का कहना है कि इसके बाद तानिया फिर से दफ्तर में पहुंची। उसने अपने एक दो दोस्तों को मोबाइल पर कॉल की। इसके बाद तानिया ने फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस ने अभी है स्पष्ट नहीं किया है कि तानिया ने खुदकुशी करने से पहले कॉल कर अपने दोस्तों से क्या कहा।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की सूचना पर तानिया के परिजन भी वहां पहुंच गए हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर और तानिया के मोबाइल से की गई। पुलिस तानिया से बात करने वाले उसके दोस्तों से बात कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें