सोनभद्र। महज एक महीने के अंदर घोरावल कोतवाल को एसपी ने दूसरी बार लाइन हाजिर किया। महज 15 दिन पहले तैनाती नाने वाले शेषनाथ पाल पर निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने का आरोप है। इससे पहले कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा को भी निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर एसपी ने लाइन हाजिर किया था।
महज माह भर में दूसरी कार्रवाई से लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले कप्तान ने रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर एसओ रायपुर को लाइनहाजिर किया था। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाने में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।