फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रन फॉर यूनिटी में 1200 लोग हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय व नॉलेज पार्क पुलिस ने मिलकर सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। इसमें पुलिस के जवानों के साथ-साथ शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह दौड़ शारदा विश्वविद्यालय से शुरू होकर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा कार्यालय के मध्य आयोजित की गई, जिसमें लगभग 1200 लोगों ने भाग लिया। डीन छात्र कल्याण प्रो प्रमोद कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह, अन्य सब इंस्पेक्टर तथा पुलिस लाइन के जवान भी मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ अजीत कुमार, एसोसिएट डीन शांति नारायणन, पुलिस सब इंस्पेक्टर सनी तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें