फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतप्रतिषत दोनो डोज लगवाने वाला घीडा जिले का पहला गांव बना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के मामले में जहां पुन्हाना के तीन गांवों ने जिले में सबसे पहले शतप्रतिशत वैक्सीन लगवाई थी। वहीं अब दूसरी कोरोना डोज लगवाने में गांव घीड़ा ने बाजी मारी है। शतप्रतिशत दोनों डोज लगवाने वाला घीड़ा गांव जिले का पहला गांव बना गया है। कोरोना से बचाव के लिए पूरी घीड़ा गांव को सुरक्षित रखने की पहल करने पर जिला उपायुक्त शक्ति सिंह और एसडीएम मनीषा शर्मा ने गांव घीड़ा के लोगों और इस मुहिम को कामयाब बनाने में दिन रात मेहनत करने वाले स्वास्थ्यकर्मी और और प्रमुख लोगों को मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन

एसडीएम मनीषा शर्मा ने बताया कि घीड़ा गांव में दूसरी डोज लगवाने के लिए 1142 लोगों का टारगेट रखा गया था और सभी 1142 लोगों को दूसरी डोज लगाकर गांव घीड़ा जिले का पहला दूसरी डोज लगवाने वाला गांव बन गया है। एसडीएम का कहना है कि पुन्हाना के जल्द ही कई अन्य गांवों में शतप्रतिशत डोज लगवाने वाली है। उन्होंने कहा कि अब लोग खुद टीका लगवाने सामने आ रहे है। पहले कुछ अफवाहों के चलते लोग टीका लगवाने से डर रहे थे। जब लोगों ने पहला टीका लगवाकर इसकी सच्चाई को जाना तो लोग अब आगे आ रहे है।
एसडीएम का कहना है कि यह सब गांव के प्रमुख लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत के चलते संभव हुआ है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने गांव के लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी लोगों की एक जुटता के कारण हो सका है। जल्द ही नूंह जिला में दूसरी डोज का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा अब लोगों को डरना नहीं चाहिए और खुद वे अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आगे आकर टीकाकरण करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें