फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए गाजियाबाद रीजन की बालिका टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-स्कूल में तीन आयु वर्गों में हुए मुकाबले, विजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सीआईएससीई की ओर से बालिका वर्ग में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रीजन खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गाजियाबाद क्षेत्र की बालिका टीम की गठन किया गया। जो ग्रेनो के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।



ग्रेनो के सेक्टर अल्फा एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन स्कूल में 7 से 9 मई तक आयोजित हुई गाजियाबाद क्षेत्र की बालिका वर्ग में क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ हैं। इसमें अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल की अनिका अग्रवाल, सुहानी, अद्वैत अरोरा व अनिका शर्मा, जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल की प्राणा शर्मा, श्रद्धा, काव्या पांडे व परिति, सेंट जोसेफ स्कूल की देवयानी, भूमिका, समीरा व एलिक्स का चयन टीम में हुआ हैं। अंडर-17 वर्ग में पॉल अकादमी की अदिति, होली एंजल्स स्कूल की आराध्या यादव, तनाया चतुर्वाड़ी, पीहू रावत, इशिता नागपाल, खुशी नागी, मुस्कान रतुरी, प्रीति व वेदिका, होली चाइल्ड स्कूल की अविका, आराध्या अथरी, निक्स गोयल को टीम में स्थान मिला हैं। वहीं, अंडर-19 में सेंट जोसेफ स्कूल की शगुन, वृंदा, ज्योति, मनीषा, जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल की तनीशा, फाल्गुनी, तृप्ति, भावी, राचल, निशा, राधिका व वासनवी का टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन
विद्यालय में आयोजित गाजियाबाद क्षेत्र की बालक व बालिका वर्ग की क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली क्षेत्र के 12 विद्यालयों के लगभग 270 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को आयु सीमा के आधार पर 14, 17 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में विभाजित किया गया था, ताकि प्रतियोगिता में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे। बालक वर्ग की फाइनल स्पर्धाओं में 14 वर्ष वर्ग में होली एंगल विद्यालय (साहिबाबाद) ने माउंट कैरेमल विद्यालय (गाजियाबाद) को 9 अंकों से हराकर खिताब जीता। 17 वर्ष वर्ग में जीसस एंड मैरी विद्यालय (ग्रेनो) ने माउंट कैरेमल विद्यालय को 8 अंकों से पराजित किया। वहीं 19 वर्ष वर्ग में सेंट जोसेफ विद्यालय ने होली एंगल विद्यालय को एक पारी से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें