फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी, रेंजर्स क्लब के तीन निदेशक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने की कार्रवाई, सौ से अधिक लोगों से ठगी का आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले रेंजर्स क्लब के तीन निदेशकों को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर सौ से अधिक लोगों से पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है।

नोएडा जोन की एडीसीपी ने मनीषा सिंह बताया कि पुलिस ने सेक्टर-32 स्थित मॉल से सौरभ विहार, नई दिल्ली निवासी इमरान खान, सेक्टर-48 नोएडा निवासी अभय कुमार और सेक्टर-75 स्थित मैक्स पैलेस सोसाइटी निवासी शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। ये कंपनी के पर्यटन मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होने का दावा करते थे और लोगों को सस्ते और लग्जरी टूर पैकेज का लालच देते थे। ग्राहकोंं को फंसाने के लिए फर्जी आईकार्ड, फर्जी मोहरें और मंत्रालय से जुड़े नकली दस्तावेज भी दिखाते थे।
विज्ञापन

शिकायत
पर नहीं उठाते थे फोन

आरोपी सबसे पहले सोशल मीडिया, फोन कॉल और होटल-मॉल में लगाए गए प्रमोशनल कैंप के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। लोगों को बताया जाता था कि कंपनी विशेष ऑफर दे रही है, जिसमें कम पैसे में विदेश यात्रा, फ्लाइट टिकट, फाइव स्टार होटल में ठहरने की सुविधाएं मिलेंगी। इच्छुक ग्राहक को ऑफिस बुलाकर नकली एग्रीमेंट, पर्यटन मंत्रालय के फर्जी दस्तावेज और नकली पहचान पत्र दिखाकर भरोसे में लिया जाता था। पैसे लेने के बाद आरोपी या तो टूर बुक नहीं करते थे या फिर अधूरी सुविधाएं देते थे। शिकायत करने पर कंपनी के कर्मचारी फोन उठाना बंद कर देते थे।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय के फर्जी आई कार्ड बरामद

आरोपियों के कब्जे से पर्यटन मंत्रालय के तीन फर्जी आईकार्ड, 180 फर्जी विजिटिंग कार्ड, 14 फर्जी मोहरें, 15 फर्जी एमओयू दस्तावेज, तीन मोबाइल फोन, एक कार और सात हजार एक सौ रुपए बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये लोग कई महीने से इस तरह की धोखाधड़ी कर रहे थे। पुलिस उनके बैंक खातों और अन्य दस्तावेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें