फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत कर हाईकोर्ट को गुमराह करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजस्व लेखपाल ने कोर्ट से लगाई गुहार, आरोपियों में चार लोग और एक अधिवक्ता शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील में तैनात एक राजस्व लेखपाल ने फर्जी हस्ताक्षर मामले में शिकायत कर प्रशासन और उच्च न्यायालय को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस मामले में लेखपाल ने थाने में कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
दादरी तहसील में कार्यरत राजस्व लेखपाल चांदवीर का आरोप है कि गांव नूरपुर निवासी राशिद अली, तालिब राणा, नफीस अहमद, हाजी बाबू उर्फ मुर्सलीम और दादरी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता प्रमोद तोंगड़ सहित अन्य लोगों ने उनके खिलाफ फर्जी शिकायत तैयार कराई। यह शिकायत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को 14 फरवरी 2023 को दी गई थी। जिसमें शिकायतकर्ता के रूप में राजकुमार निवासी वीरपुरा माजरा नूरपुर का नाम दर्शाया गया था।
विज्ञापन

लेखपाल का कहना है कि जब उन्होंने इस शिकायत की जांच की तो कथित शिकायतकर्ता राजकुमार से बातचीत की गई। राजकुमार ने बताया कि वह अपने हस्ताक्षर हमेशा अंग्रेजी में करता है। उक्त शिकायत पत्र पर हिंदी में किए गए हस्ताक्षर उसके नहीं हैं। इससे स्पष्ट होता है कि शिकायत पत्र पर फर्जी या जाली हस्ताक्षर कर उसे जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की जानकारी उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन को भी दी थी। शासन स्तर से उप सचिव द्वारा 13 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए थे। बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

लेखपाल का आरोप है कि इसी कथित फर्जी शिकायत पत्र का इस्तेमाल आरोपियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल एक रिट याचिका में भी किया। उनके अनुसार आरोपियों ने एक रिट के माध्यम से न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाभ अर्जित करने की कोशिश की। गिरोह के सदस्य मिलकर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायतें तैयार कराते हैं और उनका उपयोग प्रशासनिक व न्यायिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के लिए करते हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें