फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्राधिकरण की जमीन पर बेच दिया प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्राधिकरण की जमीन पर बेच दिया प्लॉट
विज्ञापन

-बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी व फाइनेंशियल संस्था के खिलाफ केस दर्ज किया

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति और फाइनेंशियल संस्था के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केस दर्ज कराने वाले पीड़ित का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे प्राधिकरण की जमीन पर प्लॉट बेच दिया गया। बदले में 20 लाख रुपये हड़प लिए गए। निर्माण के दौरान ग्रेनो प्राधिकरण ने निर्माण तोड़ दिया। पीड़ित नोएडा प्राधिकरण में काम करता है और यहां घर बनाने के लिए प्लॉट लिया था।





आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी प्रदीप सिंह भास्कर का आरोप है कि उसे सुभाष यादव निवासी चिपियाना उर्फ तिगरी ने बताया कि बिसरख जलालपुर गांव में उसने श्रीराम सिटी फेज-2 के नाम से आवासीय प्रोजेक्ट बनाया है। वहां उसे एक प्लॉट पसंद आ गया, लेकिन धनराशि अधिक होने के कारण उसने बैंक से ऋण लेने के लिए समय मांगा। आरोप है कि आरोपी ने कैनफिन होम्स लिमिटेड के एक एग्जीक्यूटिव से मिलवाया। सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे 25 लाख रुपये का ऋण दिया गया। इसमें से 16 लाख रुपये का डीडी आरोपी सुभाष यादव को रजिस्ट्री के समय दे दिया गया। बाकी दो बार में 2-2 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 लाख रुपये पहुंचने के बाद पीड़ित को अक्तूबर, 2022 में प्लॉट पर कब्जा मिला और उसने निर्माण कार्य शुरू कराय। आरोप है कि 22 फरवरी 2024 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण को तोड़ दिया। आरोप है कि जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री उसके नाम कर 20 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने सुभाष यादव और कैनफिन होम्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें