फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भरोसे का उठाया फायदा, मालिक के केबिन से चुरा लिए 1.63 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी में केबिन से पेंट्री ब्वॉय 1.63 लाख रुपये ले जाते हुए दिखा
विज्ञापन

- सेक्टर-63 स्थित कंपनी के एचआर हेड दर्ज कराई रिपोर्ट्र
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के केबिन से 1.63 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में पेंट्री ब्वाॅय चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद इस मामले में कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के एचआर हेड धंनजय रावत ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी कंपनी में धीरज सिंह नामक एक युवक पैंट्री ब्वॉय का काम करता था। उसे कंपनी मालिक के केबिन में चाय और कॉफी देने जाने की अनुमति थी। वह 5 सितंबर को कंपनी मालिक के केबिन में गया, जहां उसे बैग में कैश दिखा तब उस बैग को लेकर वह गायब हो गया। बैग में 1.63 लाख रुपये रखा हुआ था। कुछ देर बाद जब वह कंपनी में नहीं दिखा तब उसे फोन किया गया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब केबिन से बैग गायब होने की जानकारी मिली तब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तब धीरज बैग लेकर जाते हुआ दिखाई दिया। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें