फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलपता में हादसा, मौके पर तोड़ा दम, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता में मंगलवार रात को तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुलदीप प्रजापति (30) निवासी गांव शिवराजपुर के रूप में हुई है। कुलदीप मंगलवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर तिलपता की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर कुलदीप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें