ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 के आई ब्लॉक स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर परिसर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुई चोरी की घटनाओं और मंदिर व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्री वैभव लक्ष्मी सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन कर सतीश नागर को अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों के बेहतर संचालन और सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से चलाने की विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पुनर्गठन में विनोद भाटी को संरक्षक, अनिल कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार चौहान को महासचिव, अरुण कुमार लवानिया को संयुक्त सचिव, राजवीर तोमर को कोषाध्यक्ष, सुंदर भाटी को उप-कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह को सांस्कृतिक कार्यकर्ता तथा रविन्द्र कुमार शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया। ब्यूरो