फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वच्छता बजट के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। विकास खंड दादरी की जारचा ग्राम पंचायत की प्रधान को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत जारी धनराशि के कथित दुरुपयोग के मामले में खंड विकास अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। खंड विकास अधिकारी फनीश कुमार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों को ओडीएफ प्लस के लिए चिह्नित किया गया था। इसी क्रम में जारचा ग्राम पंचायत के लिए 98,61,431 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। यह राशि ग्राम पंचायत के सब्सिडी खाते में क्रेडिट की गई थी।
विज्ञापन



18 सितंबर को ग्राम पंचायत जारचा में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरआरसी का निर्माण अधूरा पाया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए अन्य कार्यों की जानकारी और संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए। मामले में ग्राम प्रधान सुमन देवी का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें