फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुला नाला बना परेशानी का कारण, गंदगी और कूड़े से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी के पास नाले का एक हिस्सा खुला होने से आसपास के निवासी परेशान हैं। नाले के आसपास गंदगी और कूड़ा जमा है। कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है और कई बार नाला ओवरफ्लो होने की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि खुले हिस्से के आसपास काफी गंदगी रहती है। नाले में कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी बाधित होती है और आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि नाले के आसपास कूड़ा पड़ा होने के कारण कुछ लोग घर का कूड़ा भी वहीं डाल देते हैं। इससे गंदगी लगातार बढ़ रही है और नाले में भी कूड़ा जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने नाले की नियमित सफाई कराने और खुले हिस्से को सुरक्षित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे कूड़ा जमा होने से रोकने के साथ पानी की निकासी भी सुचारु रहेगी। नाले के आसपास सफाई होने से लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें