ऑनलाइन निवेश के नाम पर सीए से ठगे 8.32 लाख वापस दिलाएं
-बीटा-2 कोतवाली के साइबर सेल ने बैंकों के माध्यम से वापस कराएं पैसे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली के साइबर सेल ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑनलाइन निवेश में ठगे गए 8.32 लाख रुपये वापस दिलाए हैं। पीड़ित ने एक कंपनी में ऑनलाइन निवेश किया था, लेकिन 9 दिन बाद ठगी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़ित का पूरा पैसा वापस दिलाया है।
बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सेक्टर स्वर्णनगरी में रहने वाले डाॅ. अंकुर मल्होत्रा ने 27 फरवरी को ऑनलाइन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दी थी। आरोप था कि 19 फरवरी को एक ऑनलाइन निवेश के नाम पर उसने कंपनी के बैंक अकाउंट में 5 बार में 8.32 लाख रुपये भेजे थे। बाद में पता चला कि कंपनी फर्जी है। तब ठगी का पता चला। शिकायत पर साइबर सेल टीम कार्रवाई कर रही थी। टीम ने बैंकों को नोटिस जारी कर सीए का पूरा पैसा वापस कराया दिया है।