फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज हत्या की आरोपी सास और पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने घंघोला गांव में विवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी देवर फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद के जावली गांव की रहने वाली दो सगी बहनें तनु और तनीषा की शादी वर्ष 2020 में घंघोला गांव निवासी अमित व सुमित के साथ हुई थी। दोनों बहनों के दो-दो बच्चे हैं। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों को प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार की रात तनु की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दहेज हत्या का आरोप लगाकर मंगलवार को कासना कोतवाली में जमकर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने पति समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। अब बुधवार को पुलिस ने तनु के आरोपी पति अमित और सास कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें