फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सालों से बंद अंडरपास, जाम में फंस रहे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन




- औसतन 50 हजार लोग रोजाना जाम में फंस रहे, शिप्रा सन सिटी और कनावनी अंडरपास के मार्ग से गुजरता ट्रैफिक



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इंदिरापुरम के सीआईएसएफ कैंप को जाने वाली लेन पर काम चलने के कारण रास्ता बंद होने से रोजाना पचास हजार से ज्यादा लोग जाम में फंस रहे हैं। प्रमुख रास्ता बंद होने से दो शहरों के लोगों को पीक आवर में जाम का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख मार्ग बंद होने के कारण घर पहुंचने के लिए लोगाें को पांच किलोमीटर ज्यादा सफर करना पड़ रहा है। बीस मिनट का सफर अब उनके लिए एक घंटे से ज्यादा की अवधि को हो गया है।

औद्योगिक इकाइयां होने की वजह से रोजाना हजारों लोग गाजियाबाद से नोएडा नौकरी के लिए आते हैं। सुबह तो वे मॉडल टाउन के जाम में फंसते ही हैं शाम के समय भी उनके लिए घर पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इसमें सबसे बड़ी मुश्किलें ट्रैफिक पुलिस डाल रही है। इस जाम से कुछ हद तक सेक्टर 62 का अंडरपास राहत दिला सकता है लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने अपनी सहूलियत के लिए इस अंडरपास को सालों पहले बंद कर दिया था। दरअसल, ये अंडरपास सेक्टर 62 से सीधा इंदिरापुरम को जोड़ रहा है। इसकी निकासी ठीक उस जगह है जहां से सीधा इंदिरापुरम का मुख्य मार्ग शुरू हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी सिरदर्दी कम करने के लिए इस अंडरपास को तब भी नहीं खोला जब मेट्रो का काम शुरू हुआ। इंदिरापुरम में मेट्रो का काम शुरू हुए लगभग महीनाभर बीत चुका है। इतने दिनों से रोजाना इंदिरापुरम को जाने वाला ट्रैफिक शिप्रा सनसिटी और कनावनी अंडरपास के मार्ग से होकर गुजर रहा है। दोनों मार्ग सकरे होने के कारण पहले ही इनपर जाम लगता था अब वाहनों का दबाव अचानक कई गुना बढ़ने से रात दस बजे तक इन मार्गों पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन




सीमेंटेड ब्लॉक लगाकर बंद किया है अंडरपास : सेक्टर-62 अंडरपास को दोनों छोर से सीमेंटेड ब्लॉक से बंद किया हुआ है। इंदिरापुरम और नोएडा की ओर रास्ता ब्लॉक करने के कारण यहां से सिर्फ पैदल गुजरने वाले लोग ही निकल पाते हैं। उनके लिए ही ये रास्ता खुला है। इस वजह से उन्हें जाम से राहत मिल रही है। विभिन्न सेक्टरों में स्थित दफ्तरों में कार्यरत लोग मॉडल टाउन तक ऑटो, मेट्रो या फिर अन्य परिवहन के माध्यम से पहुंचते हैं फिर वे सेक्टर 62 अंडरपास से होकर इंदिरापुरम के लिए निकल जाते हैं। अगर ब्लॉक को हटाकर मार्ग खोल दिया जाए तो वाहन चालकों का सफर आसान हो जाए।

कनावनी अंडरपास तक पहुंचने में लगता है घंटाभर: सीआईएसएफ कैंप वाला रास्ता बंद होने के कारण इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहन नगर, साहिबाबाद तक जाने के लिए प्रमुख रास्ता कनावनी अंडरपास के पास से जाने वाली सड़क बन गई है। नोएडा से यहां तक पहुंचने के लिए घंटेभर का समय लग रहा है। नोएडा में सेक्टर 51 से ही जाम लगना शुरू हो जाता है जो कि मॉडल टाउन अंडरपास में घुसने के बाद भी खत्म नहीं होता।

शिप्रा सन सिटी अंडरपास पर फंस रहे वाहन : इंदिरापुरम तक जाने के लिए शिप्रा सन सिटी अंडरपास भी एक विकल्प है जो कि पूरी तरह पैक रहता है। पीक आवर में इस मार्ग पर काफी देर तक वाहन फंस रहे हैं। मॉडल टाउन स्थित निजी कॉलेज से बाएं मुड़ते ही जाम लग रहा है। इसी तरह कुछ वाहन विश्वास मार्ग से होकर भी यहां तक पहुंचते हैं। फिर भी वे जाम में फंस रहे हैं।

मेट्रो के काम की वजह से बंद किया गया है रास्ता : यह डायवर्जन पियर स्टील स्पैन रखने और ट्रेन रिवर्सल सुविधा के काम के लिए लागू किया गया है। इस दौरान एनएच-9 और गाजियाबाद की ओर जाने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के लिए डीएमआरसी ने ये लागू किया था। नोएडा की ओर भी डीएमआरसी ने डायवर्जन लागू करने की मांग की थी लेकिन प्रबंधन ने इन्कार कर दिया था।






पहले बाइक टैक्सी से घर जाता था लेकिन अब सेक्टर 62 अंडरपास तक ऑटो से आता हूं। उसे पैदल पार करके इंदिरापुरम में ऑटो पकड़ना पड़ रहा है। -राजीव, वसुंधरा,



इंदिरापुरम मेट्रो के काम के कारण रास्ता बंद होने की वजह से सिद्धार्थ विहार होकर गुजरना पड़ता है। रोजाना एक घंटे से ज्यादा जाम में फंसना पड़ता है। -जतिन, लालकुआं
विज्ञापन




रोजाना जाम में फंसना पड़ रहा है। काम से शाम चार बजे छूट जाने के बाद भी घर पहुंचने में शाम के सात बज जाते हैं। -अजय, विजय नगर



शिप्रा सन सिटी वाले अंडरपास पर काफी जाम लगता है। जाम के कारण काफी समय जाया होता है। -गोविंद, इंदिरापुरम


मेट्रो के काम की वजह से सार्वजनिक परिवहन को सहारा बना लिया है। पहले अपने वाहन से दफ्तर तक जाते थे। -अभिषेक कुमार, इंदिरापुरम


ये काम सिरदर्दी बन गया है। इंदिरापुरम तक पहुंचने के लिए एक घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है।

-राजेश पंवार, इंदिरापुरम



सेक्टर 62 अंडरपास को काफी समय पहले बंद किया गया था। इसे खोलने से पूरा मॉडल टाउन का ट्र्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है। अभी दोबारा खोलने से एनएच 9 तक जाम लग सकता है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी ट्रैफिक पुलिस नोएडा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें