फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नानी से शिकायत छेड़छाड़ की शिकायत करने पर सौतेले पिता ने की थी किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएंडआर कालोनी के गांव रोही निवासी ने 21 अप्रैल को कराई थी गुमशुदगी की प्राथमिकी
विज्ञापन

रोहित शर्मा
यमुना सिटी। जेवर के आरएंडआर काॅलोनी में बेटी की हत्या करने वाला सौतेला पिता अपने झूठे बयानों में फंसकर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बेटी के गायब होने की झूठी कहानी सुनाकर उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी को संदेह होने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें वह खुद नाबालिग को अपने ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाता दिखा था। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली।
आरएंडआर कालोनी के गांव रोही निवासी सुरेंद्र सिंह ने 21 अप्रैल को जेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि दूध लेने गई उसकी 14 वर्षीय बेटी वापस नहीं आई। जबकि, सीसीटीवी फुटेज में वह उसे अपने एक मकान से दूसरे मकान की ओर लेकर जाता दिखा, जहां मारपीट कर उसने उसका गला घोट दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने की है चार शादियां
तीन पत्नियां उसे तलाक दे चुकी हैं। एक साल पहले उसने दिल्ली निवासी एक महिला से चौथी शादी की थी। उसकी बेटी भी सुरेंद्र के घर रहने आई थी। आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। किशोरी ने जब नानी को उसकी हरकत बताई तो उन्हें सुरेंद्र को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी। इसी बात से सुरेंद्र किशोरी से नाराज था। सुरेंद्र जब ससुराल से लौटा तो किशोरी भी उसके साथ आ गई। फिर गलत हरकत करने पर वह नानी के पास दिल्ली जाना चाह रही थी। 20 अप्रैल को उसकी मां उसे दिल्ली ले जाने वाली थी। इससे पहले ही आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
मकान दिखाने के बहाने ले गया था सौतेली बेटी को
आरोपी ने बताया कि किशोरी को वह दूसरा प्लाॅट दिखाने के बहाने ले गया था। हत्या के बाद उसकी लाश को बोरी में बंद कर उसने यमुना पुश्ता के किनारे जंगल में फेंक दिया। जहां से पुलिस ने कंकाल बरामद किया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद जब भी आरोपी को बुलाया जाता था तो वह थाने आने से बचता था।
विज्ञापन

कोट
सीसीटीवी देखकर पुलिस को संदेह हो गया था। पुलिस की विवेचना जारी है और जल्द से जल्द चार्जशीट पेश की जाएगी ताकि आरोपी को सजा दिलाई जा सके। -सार्थक सेंगर, एसीपी, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें