फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के पास नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक मोबाइल लूट करने वाला एक गिरोह काफी दिन से सक्रिय है। करीब 10 दिनों में इस गिरोह ने चार से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। बदमाश नशीला पदार्थ सुंघाकर राहगीरों को बेहोश कर मोबाइल और नकदी लूट रहे हैं। पीड़ित लोगों ने बुधवार को दनकौर कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन


बिहार के बेगूसराय निवासी मुनचुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो जेपी ग्रुप में काम करते हैं। मंगलवार देर शाम वो दनकौर कस्बे से सामान लेकर अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। जब वो चपरगढ़ अंडरपास के पास पहुंचे तो तभी बाइक सवार 2 अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वो बेहोश हो गए। होश आने पर उनका मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने होश में आने के बाद परिजनों के साथ बुधवार शाम को कोतवाली पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। इसी तरह बीते सोमवार को बरेली निवासी रामकिशोर नाम के मजदूर के साथ भी वारदात हुई। बाइक सवार बदमाश ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिनों में इसी तरीके से कई घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित लोगों की शिकायत ले ली गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें