फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: मंदिर के दानपात्र से नकदी व घरों में सेंधमारी करने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल, तमंचा व नकदी बरामद

Wed, 07 Jan 2026 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंदिर के दानपात्र से नकदी व घरों में सेंधमारी करने बदमाशों के साथ सूरजपुर कोतवाली पुलिस की बुधवार सुबह मुठभेड़ में हो गई। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस, चोरी की नकदी, मोबाइल, ताला तोड़ने के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों संदिग्ध बाइक मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे-किनारे जंगल की ओर भागने लगे। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस टीम ने पीछा किया। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दोनों को दबोच लिया। 

घायल बदमाशों की पहचान सिराजूद्दीन उर्फ गुड्डू (37) निवासी बुलंदशहर व और मयंक शर्मा (28) निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए है। इसके अलावा थाना सूरजपुर क्षेत्र के नवादा मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी किए गए 20,700 रुपये नकद, तिलपता गांव के एक घर में घुसकर चोरी किया गया मोबाइल, 2,165 रुपये नकद, काले रंग का एक बैग, दो आधार कार्ड और ताला तोड़ने के उपकरण भी बरामद किए गए। बदमाश जिस बाइक से घूम रहे थे, वह भी चोरी की पाई गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सिराजूद्दीन उर्फ गुड्डू एक शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल रखने, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मंदिरों में चोरी, घरों में सेंधमारी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरा आरोपी मयंक शर्मा भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ जीआरपी गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी और बीएनएस की धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरोह पिछले आठ साल से सक्रिय था। आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों बदमाशों का किसी अन्य गिरोह से संबंध तो नहीं है और इनके अन्य साथी कहां सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें