फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, सौंंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई है। आरडब्ल्यूए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ सुमित यादव को ज्ञापन सौंपकर सेक्टर की चारदीवारी जल्द कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि लगभग 25 वर्ष पहले सेक्टर के निर्माण के बाद से आज तक यहां स्थायी चारदीवारी नहीं कराई गई है। वर्तमान में केवल कंटीले तारों का अस्थायी घेरा बनाया गया है, जो अब जर्जर हो चुका है और सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


निवासियों ने आरोप लगाया कि कंटीले तारों को चोरों और आवारा पशुओं द्वारा आसानी से नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। इससे चोरी, असामाजिक गतिविधियों और पशुओं के प्रवेश की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे को पहले भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर संरक्षक देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश शर्मा और सलाहकार चौधरी जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें