ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में जीसीसी-11 ने हीरोज क्रिकेट क्लब को 96 रन से मात दी। वीर धनकर को मैन ऑफ द मैच का चुना गया। जीसीसी-11 ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हीरोज क्लब की टीम 10 विकेट पर 113 रन ही बना सकी।