फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लाउड किचन से जब्त की 3 कुंतल प्लास्टिक, वाणिज्यिक स्टोर पर लगा 1 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने औचक निरीक्षण कर की कार्रवाई, सेक्टर-8, 4 व 11 में पहुंची टीमें
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को क्लाउड किचन और दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसमें सेक्टर-8 के एक ब्लॉक में केआईसी फूड प्रोडेक्ट्स के नाम से चल रहे क्लाउड किचन से टीम ने करीब 3 कुंतल प्लास्टिक जब्त की। सेक्टर-4 में ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के वाणिज्यिक स्टोर पर टीम ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-8 स्थित क्लाउड किचन में निरीक्षण के दौरान पैकिंग के काम में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल होता मिला। ऐसे में किचन से करीब 300 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की की गई। वहीं ब्लिंक कामर्स के स्टोर पर निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलीं। कूड़ा प्रबंधन नियमों का पालन न कर कूड़ा सड़क पर फेंका जा रहा था एवं सड़क पर ही कूड़े को जलाया जा रहा था। सेक्टर-11 की एच ब्लॉक बाजार में दिल्ली चाट भंडार, स्टैण्डर्ड स्वीट्स व अन्नपूर्णा रसोई से 15 किलो प्लास्टिक जब्त की गई। इसी तरह एक्स ब्लॉक मार्केट में भी 30 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक मिली जिसे जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें