फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू के छात्रों को मिलेंगे फाइनेंशियल मार्केट में करियर के नए अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने छात्रों को वित्तीय बाजार और बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की है। विश्वविद्यालय ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की क्षमता विकास संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत छात्रों और शिक्षकों को प्रतिभूति बाजार से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम और प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन की सुविधा मिलेगी।
इस साझेदारी के तहत विद्यार्थी सिक्योरिटीज मार्केट फाउंडेशन, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, इक्विटी डेरिवेटिव्स, रिसर्च एनालिस्ट, मर्चेंट बैंकिंग और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में प्रमाणपत्र हासिल कर सकेंगे। विश्वविद्यालय इन पाठ्यक्रमों को नियमित या क्रेडिट आधारित कोर्स के रूप में भी शुरू कर सकेगा। निर्धारित शर्तें पूरी होने पर परिसर में एनआईएसएम का परीक्षा केंद्र स्थापित करने की भी योजना है। छात्रों को एनआईएसएम के ई-लर्निंग पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत रियायत मिलेगी। इसके लिए संबंधित कोर्स में कम से कम दस विद्यार्थियों का नामांकन जरूरी होगा। प्रमाणन परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले विद्यार्थियों को एनआईएसएम के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसर तलाशने का मौका भी मिलेगा। हालांकि, इससे नौकरी की गारंटी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस साझेदारी से विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी और उनकी रोजगार संबंधी क्षमताएं विकसित होंगी। वहीं, एनआईएसएम के प्रतिनिधि तरुण शर्मा ने इसे छात्रों और शिक्षकों के लिए उपयोगी पहल बताया। समझौते के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे विश्वविद्यालय में पढ़ाई को उद्योग की जरूरतों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें