फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी के बाहर चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-46 स्थित सोसाइटी के बाहर टहल रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश एक तोले की सोने की चेन झपटकर भाग गया। बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी निवासी कंचन पांडेय के मुताबिक, चार जून की रात आठ बजे वह सोसाइटी के बाहर टहल रही थीं। लौटते समय गेट के पास हेलमेट पहने बाइक सवार युवक उनके पास आया और गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। रात होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सकीं। वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें