फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कचरे का ढेर बन रही गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 18% जीएसटी समेत दो रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया जाता है मेंटेनेंस शुल्क

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी स्थित गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के कई हिस्सों में कचरे के ढेर लगे होने से निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नियमित मेंटेनेंस देने के बावजूद परिसर में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। हर व्यक्ति से दो रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से 18 प्रतिशत जीएसटी समेत मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है। बावजूद यहां न तो सही से साफ-सफाई है, न ही कचरा प्रबंधन की व्यवस्था।
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो रहा। लोगों ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। सोसाइटी निवासी श्रवण अवाना ने कहा कि लोगों ने पार्किंग की जगह सामान रख दिया है, जिससे वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। वहीं निवासी भूपेंद्र ने बताया कि सफाई के नाम पर भी कई जगह घेराबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें