फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौड़ पूर्णिमा महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर जीटा वन स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में 1 से 3 मार्च तक गौड़ पूर्णिमा महोत्सव होगा। यह उत्सव भगवान चैतन्य महाप्रभु के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) ग्रेटर नोएडा की ओर से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव में भक्तिमय होली, राधा-कृष्ण नौका विहार, भगवान का भव्य अभिषेक, गौर कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य लीला मुख्य आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतिदिन संध्या समय हरिनाम संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी अचिंत्य गोविंद प्रभु ने दी। उन्होंने बताया कि नौका विहार को 400 किलो फूलों से सजाया जा रहा है। भगवान के अभिषेक के लिए भी 500 किलो फूलों की व्यवस्था की गई है। तीन मार्च को अभिषेक के बाद भगवान को 1100 व्यंजनों का भोग लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें