श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रेम नगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा निकाले गए
-गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रेमनगर से निकाला गया नगर कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रेमनगर में नगर कीर्तन निकाला गया। इससे क्षेत्र गुरबाणी और जो बोले सो निहाल के जयघोष से गुंजायमान रहा।
रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन में विभिन्न बैंड, ढोल और जालंधर से आया आर्मी बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें आगे-आगे महिलाएं श्रद्धा भाव से सफाई करती चलती रहीं। इसके साथ ही फूलों से सजी पालकी आकर्षण का केंद्र रही। गतका पार्टियों ने भी एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। वहीं, जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गए। नगर कीर्तन गुरुद्वारे से शुरू होकर विंग नंबर सात, स्पेशल विंग, मुख्य बाजार होते हुए प्रेमनगर चौक पहुंचा। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगत पाल सिंह, शरणजीत सिंह, रविंद्र सिंह गोरा, जसबीर कौर, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रेम नगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा निकाले गए