फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फॉर्च्यूनर से टकराई कूड़ा गाड़ी, युवक ने सफाईकर्मी पर तान दी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
-घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह एक फॉर्च्यूनर सवार युवक ने कार में कूड़ा गाड़ी टकराने पर सफाईकर्मी पर पिस्टल तान दी। घटना का वीडियो वायरल होते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने समेत कुल पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


सेक्टर-49 थाना प्रभारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत होशियारपुर गांव के गली नंबर-4 की है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे सफाईकर्मी गलियों की सफाई में लगे थे। तभी एक सकरी गली में सफाईकर्मी की कूड़ा गाड़ी गली में खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार से हल्की सी टकरा गई। सिर्फ इतनी सी बात पर कार सवार युवक अपनी कार से बाहर आया और पिस्टल दिखाकर सफाईकर्मी को डराया। इसके पहले युवक ने सफाईकर्मी के बाल पकड़कर उसे अपनी ओर घसीटा। वहीं आस पास खड़े लोग उस युवक को समझाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार शुक्ला के अनुसार आरोपी की पहचान सेक्टर-63 के बहलोलपुर गांव निवासी योगेश यादव के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसके पास जो पिस्टल है वह लाइसेंसी है। सफाई कर्मी का नाम संजीव कुमार बताया जा रहा है, जो वहां पर अपनी कूड़ा गाड़ी लेकर आया था।


राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा युवक
आरोपी योगेश एक राजनीतिक दल से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि वह किस दल से जुड़ा हुआ है, लेकिन पुलिस इन सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


सोशल मीडिया पर उठी अरेस्ट योगेश की मांग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर सुबह से लेकर अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों ने वीडियो को पोस्ट करते हुए सफाईकर्मी के पक्ष में न्याय दिलाने और आरोपी युवक योगेश की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर डीसीपी नोएडा की ओर से घटना क्रम में टीमें गठित कर का जांच की बात कही गई है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है। तीन टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। -यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें